राजनीति

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरा झामुमो, बर्खास्तगी की मांग

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देश पर सोमवार को झामुमो जिला समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण तिर्की के नेतृत्व में सिसई रोड तालाब के पास से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे, जहां ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारे लगाये. विधायक भूषण तिर्की ने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये.

पार्टी नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं और आयोग के भीतर भी निर्णय लेने की प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां सामने आयी हैं. हाल में द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित रूप से कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर आपत्ति दर्ज करायी. रिपोर्ट में फोरम-6 में बदलाव, मतदाता सूची के डिजिटल प्रबंधन और एसआइआर से संबंधित कुछ निर्णयों को लेकर दोनों आयुक्तों की आपत्तियों का उल्लेख है. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने बाद में कहा कि एसआइआर से जुड़े फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गये.

मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी हो

विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने कहा कि झामुमो का आरोप है कि एसआइआर के नाम पर आम लोगों को दस्तावेज जुटाने और प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है. उन्होंने राष्ट्रपति से पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. झारखंड में भी एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है और बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी होने से लोगों में चिंता है. पार्टी ने मांग की कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी हो और किसी भी पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न किया जाये.

प्रदर्शन में उपस्थित लोग

कार्यक्रम में जिला सचिव आरिफ अंसारी, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद कलीम अख्तर, रणजीत सिंह, नुरुल हुदा, नगर अध्यक्ष मोहम्मद लड्डन, संजय सिंह, हर्षिता टोप्पो, सिकुदा लकड़ा, जेम्स तिर्की, सतीश उरांव, मीडिया प्रभारी मो. साजिद, रमेश गोप, हरिओम साहू, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र गोप, सफी खड़िया, विजय उरांव, बुद्धेश्वर उरांव, महावीर लोहरा, रोजनील मिंज, बुद्धमानी कुमारी, सविता तिर्की, नवीद खान, शाहनवाज आलम, चमारी उरांव, सुगो उरांव, अपॉलिना लकड़ा, निर्मला कुजूर, जोहनी मिंज, सोनी परवीन, सेवती टोप्पो, वेरोनिका बाड़ा, तारणेश मिंज, सुनीता मिंज, लूसी टोप्पो, राकेश केरकेट्टा, आशीष मिंज, आशीष एक्का, अजय कुजूर एक्का, मनोज तिर्की, मनोज खलखो, अमन तिर्की, अंजलि केरकेट्टा, मिनरेड मिंज, सलोनी कुजूर, बिलासी लकड़ा, एंजेला लकड़ा, जसिंता तिर्की, जोसेफ मिंज, मारिस्तेला टोप्पो, कृष्ण गोप, सुनीता टोप्पो, बिजेंदर उरांव, भैया राम उरांव, कृष्ण लोहरा, दशरथ उरांव, वृंदा देवी, फुलवंती कुजूर, कालदी उरांव, रतनी उरांव, नारंगी उरांव, श्वेता उरांव, इतवारी उरांव, अनीता उरांव, मालती उरांव, बंधन देवी, प्रभा उरांव, विरसी उरांव, कुम्हिया उरांव, आजो देवी, मंगरी ओरांव, रतनी उरांव, शनिचरिया उरांव, मांगी उरांव, मंगरा उरांव, सुषमा उरांव, राजू गोल्डन, पिंटू, जोहनी मिंज, एंजेला खल्लखो, महिमा खलखो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *