Video : सरना धर्म कोड और परिसीमन के विरोध में गुमला के पुग्गु में महाजुटान, हजारों आदिवासी जुटे
सरना प्रार्थना सभा और आदिवासी छात्र संघ के आह्वान पर रविवार को पुग्गु स्थित सरना पूजा स्थल में सरना धर्म कोड लागू कराने और प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में विशाल महासम्मेलन हुआ. इसमें हजारों आदिवासी शामिल हुए. सम्मेलन में जनगणना में सरना धर्म के लिए अलग कॉलम रखने, आदिवासियों को अलग धार्मिक पहचान देने और परिसीमन में आदिवासी हितों की रक्षा की मांग उठी. वक्ताओं ने इन मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज करने की बात कही.
मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि आदिवासी समाज की भाषा, धर्म और संस्कृति को लेकर लंबे समय से चिंता बनी हुई है. उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड आदिवासी समाज के अस्तित्व और पहचान से जुड़ा मुद्दा है. यह किसी दूसरे धर्म के खिलाफ लड़ाई नहीं, बल्कि अपनी पहचान और संस्कृति को बचाने की कोशिश है. सम्मेलन में लोगों से आंदोलन को मजबूत करने की अपील की गई.
मंत्री ने कहा कि अलग कॉलम नहीं मिला तो गांव में जनगणना कर्मियों को नहीं घुसने देंगे.
