बसिया में 25-26 अक्टूबर को सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, 16 टीमों के बीच होगी भिड़ंत; 7 लाख रुपये के इनाम दांव पर
बसिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सरना स्टेडियम में 25 और 26 अक्टूबर 2026 को क्लब ऑफ यूनिटी, बसिया के तत्वावधान में दिवा-रात्रि फुटबॉल महाकुंभ सीजन-11 का आयोजन किया जाएगा. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में 16 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी, जबकि कुल 7 लाख रुपये की नकद इनामी राशि दांव पर होगी. आयोजन को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है. दिन और रात के रोमांचक मुकाबलों के बीच दर्शकों को शानदार फुटबॉल का नजारा देखने को मिलेगा.
कुल ₹7 लाख के नकद पुरस्कार
टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शीर्ष चार टीमों के लिए कुल सात लाख रुपये के आकर्षक नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दांव पर लगे हैं:
-प्रथम पुरस्कार (विजेता): ₹3,50,000 नकद व चमचमाती ट्रॉफी
-द्वितीय पुरस्कार (उपविजेता): ₹2,50,000 नकद व ट्रॉफी
-तृतीय पुरस्कार: ₹50,000 नकद व ट्रॉफी
-चतुर्थ पुरस्कार: ₹50,000 नकद व ट्रॉफी
-सीमित 16 टीमें लेंगी हिस्सा, प्रवेश शुल्क ₹25,999
आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता के स्तर और समय-सारणी को ध्यान में रखते हुए केवल 16 चुनिंदा टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति टीम ₹25,999 प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है.
