7 साल से नहीं बना गिरमा नदी का पुल, रामरेखा धाम जाने वालों को लगाना पड़ रहा 10 किमी का चक्कर
सिमडेगा के सदर प्रखंड के बीरू-तामड़ा मार्ग पर गिरमा नदी के ऊपर करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया गया था. 18 अगस्त 2019 को भारी बारिश में पुल गिर गया. सात साल बाद भी पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई. रामरेखा धाम कॉरिडोर को ध्यान में रखते हुए यह पुल बनवाया गया था.
इसके टूटने से रामरेखा धाम आने-जाने वाले रांची और गुमला के श्रद्धालुओं को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है. रामरेखा, सिकरियाटांड़ व तामड़ा सहित अन्य गांवों के लोगों को रांची व गुमला जाने के लिए अतिरिक्त 10 किमी दूरी तय करनी पड़ रही है. इस पुल के गिरने से इलाके के 20 से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है.
