गुमला

गुमला में अग्रवाल युवा सभा का गठन, संजीव अग्रवाल अध्यक्ष मनोनीत

गुमला शहर के अंचि देवी पोद्दार स्मृति भवन में अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल समाज की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अग्रवाल युवा सभा का गठन किया गया. इसमें संजीव अग्रवाल को अध्यक्ष, पूनम अग्रवाल को सचिव, प्रिया नारसरिया को सह सचिव, आकाश गोयल व सुमित गाड़ोदिया को उपाध्यक्ष, शेखर अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, कुणाल फोगला को सह कोषाध्यक्ष तथा गोकुल अग्रवाल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया.

नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि युवा सभा समाजहित में सक्रियता के साथ कार्य करेगी. महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. इसके तहत 11 अक्टूबर को शाम चार बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी. सचिव पूनम अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयास किया जाएगा. गुमला में अग्रसेन भवन का निर्माण कराने की दिशा में भी पहल होगी, जहां शादी-विवाह समेत समाज के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे.

अग्रसेन जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, फैंसी ड्रेस, कैरम बोर्ड सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी. बैठक में पवन कुमार अग्रवाल, पवन उदयपुरिया, संजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, गोकुल अग्रवाल, सुमित कुमार अग्रवाल, भूषण नारसरिया, शंकर अग्रवाल, मिलन अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, स्वाति गोयल, ज्योति फोगला, प्रियंका नारसरिया, विभा अग्रवाल, तुषार गर्ग, सरवन राजगढ़िया, रितिका अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, रीवा अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, डॉ शंकर लाल जाजोदिया व राजकुमार गाड़ोदिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *