गुमला

गुमला में बजरंग दल की प्रांतीय बैठक, 24 जिलों के कार्यकर्ता जुटे

गुमला के लोहरदगा रोड स्थित महेशेश्वरी धर्मशाला में 19 सितंबर 2026 से बजरंग दल झारखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शुरू हुई. बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति, क्षेत्र संयोजक जन्मेजय जी, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप जी, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी और बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो मौजूद हैं. बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.

गुमला पहुंचने पर सभी अतिथि और कार्यकर्ताओं का स्वागत ढोल -नगाड़ा,ताशा बजा कर और दुर्गावाहिनी- मातृ शक्ति की बहनों ने सभी अतिथि के मस्तक पर तिलक लगा और भगवा वस्त्र दे कर किया. बैठक की शुरूआत 3 बार ॐ, एकात्म श्लोक और विजय महामंत्र से हुई.

24 जिलों से आए हुए बजरंगियों को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप जी ने कहा कि कार्यकर्ता है तो संगठन है, कार्यकर्ता का विकास होता है तो संगठन का विकास होता है. इस बैठक में उपस्थित जितने भी लोग आए है उनके ऊपर प्रभु श्री राम की ईश्वरीय कृपा हैं जिसके चलते बजरंग दल को हिंदू समाज का काम करने का अवसर मिला है. राम के परम भक्त हनुमान जी की जन्मस्थली गुमला के पावन धरती पर  बजरंग दल का बैठक भी उनकी कृपा से संभव हुआ है. जब भी देश में कोई विपत्ति आती है तो बजरंग दल ही एक मात्र संगठन है जो सबसे पहले आवाज उठाता है और उस विपत्ति का सामना करता है. 500 वर्षों से जो कलंक अयोध्या में लगा हुआ था बजरंग दल के एक आह्वान पर वो कलंक एक दिन में मिट गया.

बजरंग दल ने देश की युवा पीढ़ी को जोड़ा है, देश का वातावरण जब भी नकारात्मक से भरा है. बजरंग दल ने हमेशा उसका सामना किया है , संकट में समाज को संगठित करने का काम बजरंग दल ने हमेशा किया है. केरल में लव जेहादियों का भांडा फोड़ बजरंग दल ने किया है. गौ माता की रक्षा, उनको काटने से रोकने का काम अगर कोई संगठन कर रहा है तो वो भी बजरंग दल है. धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने का काम भी अपने बजरंगी भाई करते है, जहां जहाँ भी संगठन है वहां पर विधर्मी लोगों की गतिविधि पर रोक लगी है.

इसके बाद उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के अंदर मै यानी अहम का भाव नहीं आना है अगर आया तो अहंकार का जन्म होता है और अहंकार से कटु शब्द निकलता है जो समाज को तोड़ने का काम करता है, इसलिए मन में किसी के प्रति द्वेष नहीं रखना है सब हिंदू हमारे भाई भाई है.  बजरंग दल ने हिंदुओं की रक्षा का संकल्प लिया है, आज देश का नक्शा अगर कोई बदल सकता है तो वो संगठित हिंदू समाज है इसलिए नारा गूंज  है ” जात पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई भाई.” कोई कही भी रहे कुछ भी करे, हिंदू को बांटने की कोशिश करे, जातिवाद का जहर घोले पर अंत में उसको विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जुड़ना पड़ेगा तभी हिंदू बचेगा.

बजरंग दल झारखंड प्रांत की बैठक की ठहरने और खाने की सारी व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गुमला जिला के द्वारा की गई है , बैठक में गुमला जिला विहिप अध्यक्ष अजय सिंह राणा, विहिप जिला मंत्री मनीष बाबू, गुमला विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, गुमला विभाग संयोजक मुकेश सिंह,जिला संगठन मंत्री केशव चंद्र साय, बजरंग दल जिला संयोजक संतोष यादव, बजरंग दल जिला सह संयोजक अरविंद लोहरा, विहिप जिला सह मंत्री सकल दीप नाथ सहदेव, विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अमित कुमार, गुमला प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष दुखन गोप, प्रखंड बजरंग दल संयोजक शानू साहू, विद्यार्थी प्रमुख रवि राम, कुलदीप राम, रामेश्वर जी, जय सिंह, यशराज सिंह, राकेश सिंह, लविश कुमार, विहिप जिला सेवा प्रमुख अमन राणा, विहिप उपाध्यक्ष शिवम जायसवाल, पूनम सिंह, मातृ शक्ति प्रमुख शैल सिंह, श्रद्धा कुमारी, रीता देवी, सीता कुमारी, अनीता देवी, सरोज देवी, शकुंतला देवी, रश्मि कुमारी, सोनम कुमारी, श्रेया कुमारी, अंशिका कुमारी, सहित अन्य जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *