राजनीति

भरनो के बड़ा पंडरानी में कांग्रेस की ग्राम चौपाल, वोट बचाओ अभियान के तहत भाजपा पर लगाए आरोप

भरनो प्रखंड के उत्तरी भरनो पंचायत अंतर्गत बड़ा पंडरानी गांव में कांग्रेस की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया.

प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलो देवी, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो और पेसा कोऑर्डिनेटर दयामनी बारला सहित कई नेता शामिल हुए. ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया.

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपने मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया.

वहीं सांसद सुखदेव भगत ने भी एसआईआर के नाम पर कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सजग रहने की बात कही. इस दौरान ग्रामीणों ने भरनो मुख्यालय में कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा. वहीं मुख्तार आलम के 11 वर्षीय बेटे रेहान आलम ने स्केच से सांसद सुखदेव भगत की तस्वीर बनाकर उन्हें भेंट की. सांसद ने बच्चे की प्रतिभा की सराहना करते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *