गुमला

सिसई की 60 बेटियां राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम, स्वर्ण पदक जीतने पर मिलेगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मौका

गुमला के सिसई जिले की 60 बेटियां राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया वुशु चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को सभी खिलाड़ी रांची के खेलगांव के लिए रवाना हुईं. प्रखंड मुख्यालय में झामुमो अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष जाकिर अली और नेता उमर फारूक अंसारी ने समर्थकों के साथ हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों की बस को रवाना किया.

ब्लैक टाइगर स्पोर्ट्स अकादमी सिसई के कोच कुदरत अंसारी के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों की छात्राएं प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. इनमें आलम अकादमी स्कूल, ब्राइट होराइजन स्कूल कुम्हार मोड़, इमानुएल इंग्लिश मीडियम स्कूल बसिया रोड, कोड़ेदाग स्कूल, नगर मिडिल स्कूल और भरनो प्रखंड के कानारोंवा हाई स्कूल की 60 खिलाड़ी शामिल हैं.

इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया वुशु चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा. मौके पर जाकिर अली ने कहा कि गुमला जिला पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है. उन्हें उम्मीद है कि बेटियां बेहतर प्रदर्शन कर सिसई और झारखंड का नाम रोशन करेंगी. उमर फारूक अंसारी और जिला सचिव शशि कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. इस दौरान सादिक अंसारी, अली नवाज, कयूम अंसारी, कैसर अंसारी और अफरोज अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *