गुमला

LPG : आज ही करा लें E-KYC, नहीं तो बंद हो सकती है आपकी गैस सेवा

(चैनपुर से अंकित कुमार पासवान की रिपोर्ट)
चैनपुर क्षेत्र के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है. सिप्रियन इंडियन गैस एजेंसी, चैनपुर के संचालक समीर अमरदीप एक्का ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करवा लें। गैस कंपनियों के निर्देशानुसार वर्तमान में दस्तावेजों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

सिलेंडर की आपूर्ति में आ सकती है परेशानी

एजेंसी प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे बिना देर किए आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे सिप्रियन इंडियन गैस एजेंसी चैनपुर पहुंचें. समय पर सत्यापन न होने पर भविष्य में गैस सिलेंडर की आपूर्ति और इससे जुड़ी अन्य सेवाओं में भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

ऑनलाइन या एजेंसी के माध्यम से करवा सकते हैं सत्यापन

एजेंसी संचालक ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता चाहें तो इंडियन ऑयल के अधिकृत डिजिटल माध्यमों से भी घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसके बावजूद यदि किसी उपभोक्ता को प्रक्रिया में कोई तकनीकी परेशानी आती है तो वे सीधे एजेंसी कार्यालय आकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं. संचालक समीर अमरदीप एक्का ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार बिल्कुल न करें. समय रहते ई-केवाईसी करवाकर अपनी गैस सेवा को पूरी तरह निर्बाध बनाए रखें, ताकि सब्सिडी और गैस वितरण का लाभ बिना किसी रुकावट के लगातार मिलता रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *