गुमला

घाघरा में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार; कार-बाइक और लाखों रुपये जब्त

गुमला जिले में जुआ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में घाघरा थाना पुलिस ने जुए के एक अड्डे पर छापेमारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से चार कार, नौ बाइक और 4 लाख 42 हजार 310 रुपये नकद बरामद किए हैं. इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है.

बताया जाता है कि पकड़े गए लोगों में कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े नेता, ठेकेदार और व्यापारी भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए सभी लोग घाघरा, गम्हरिया, पाकरटोली, सेहल और चुंदरी सहित आसपास के गांवों के निवासी हैं. वहीं, कुछ आरोपी सिसई और गुमला थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं.

पुलिस ने मौके से चार कार, नौ बाइक और 4 लाख 42 हजार 310 रुपये नकद जब्त किए. सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध जुआ के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *