गुमला

भरनो में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

गुमला व रांची मार्ग पर भरनो एनएच 43 हाथी पुल के पास अज्ञात गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को पीछे से ठोकर मार दिया. बाइक पर तीन युवक सवार थे. दुर्घटना में दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि एक युवक घायल हो गया. घटना देर शाम की है. मृतकों की पहचान हेठटोली निवासी किरण बाड़ा के पुत्र आर्यन बाड़ा 18 वर्ष एवं ज्योतिष बाड़ा के पुत्र प्रताप बाड़ा 25 वर्ष के रूप में हुई. जबकि इसी गांव के अनिल बाड़ा के पुत्र गैब्रियल बाड़ा 30 वर्ष घायल है.

दुर्घटना के बाद थानेदार संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस टीम ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. परंतु चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आर्यन बाड़ा ग्यारहवीं कक्षा पास कर कॉलेज में नामांकन के लिए रांची में रह रहा था. वह रविवार को अपने घर आया था और अपने साथियों के साथ बाइक से रांची जा रहा था. घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी और सड़क पर अंधेरा छाया था. घटना के बाद परिजन सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया है. सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *