राजनीति

गुमला : खनिज अधिनियम के विरोध में मैदान में उतरेगी कांग्रेस, 5 से होगा धरना प्रदर्शन

गुमला जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक  जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी आंदोलन और पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने को लेकर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शमशेर आलम ने 28 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इसी एकजुटता के साथ आगे भी संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाएं. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खान एवं खनिज अधिनियम 2026 के खिलाफ प्रखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसके लिए सभी प्रखंडों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया.

शमशेर आलम ने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करना जरूरी है. प्रत्येक पंचायत में कांग्रेस की गतिविधियों को बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों से जोड़ने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी आंदोलनों को प्रभावी बनाने के लिए बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए. जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन लगातार जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहा है. आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ता पंचायतों तक पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को उठाएंगे. उन्होंने कहा कि 5 से 16 अक्टूबर तक होने वाले प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी शुरू करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में अनुशासन और एकजुटता के साथ भाग लेने की अपील की. साथ ही पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया.

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी आशिक अंसारी, आफताब आलम लाडले, एस आई आर प्रभारी अनिरुद्ध चौबे, उपाध्यक्ष रोहित उरांव, सुजीत जायसवाल, मनीष हिंदुस्तान, सीमा देवी, अरुण कुमार, महासचिव मिन्हाज खान, बैबुल अंसारी, चंद्रशेखर उरांव, रूपेश कुमार सन्नी, रफी अली, आशीषनाथ सहदेव अंसारी, गुमला सदर प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर, नगर अध्यक्ष जय सिंह, सचिव रामनिवास प्रसाद, फिरोज आलम, खालिद साह, सगीर आलम, रजब अंसारी समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा आदित्य भगत, राजू उरांव, अजीत केरकेट्टा, प्रदीप मिंज, प्रदीप खलखो, विकास साहू, मोख्तार आलम, निलेश उरांव, इस्माइल कुजूर, जॉय कुजूर, अमृता भगत, भुनेश्वर राम और यशोदा देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *