गुमला

Video : बोले उपायुक्त दिलेश्वर महतो- दिशोम गुरु सभी वर्गों के लिए उल्लेखनीय कार्य किये

गुमला में पद्म भूषण से सम्मानित एवं पूर्व सीएम दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि जिला प्रशासन ने मनाया. कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक गुमला हारिस बिन जमां सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने दिशो गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी अर्पित कर उनके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया.

उपायुक्त ने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन का झारखंड राज्य के निर्माण, सामाजिक न्याय एवं जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के माध्यम से समाज के वंचित, गरीब, आदिवासी, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किये. दिशोम गुरु के आदर्श, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोकसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ संपादित करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में डीडीसी अनिमेष रंजन, एसी राजीव नीरज, परियोजना निदेशक आइटीडीए, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी महेश्वर कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, पीएचइडी के इइ अनुज कुमार मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *