गुमला

गुमला के घाघरा में 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ विष्णु साहू गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

गुमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ प्रखंड मुख्यालय निवासी विष्णु साहू को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने उसके पास से 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. इस संबंध में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि विष्णु साहू पर पुलिस पहले से नजर रख रही थी. पूर्व में भी उसके द्वारा ब्राउन शुगर की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी.

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह मोटरसाइकिल से गुमला से ब्राउन शुगर खरीदकर घाघरा लौट रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने टोटाम्बी के समीप उसे रोककर जांच की. इस दौरान उसके पास से 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. उन्होंने ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस धंधे में पकड़े जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *