गुमला

गुमला में भीषण हादसा: सरिया लदे ट्रक में जिंदा जल गया चालक, सुबह मिला नर कंकाल

गुमला शहर में मंगलवार की रात करीब 12 बजे कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया. टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई और चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. आग में जलकर चालक की मौत हो गई.

बुधवार सुबह तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर चालक का सिर्फ नर कंकाल बरामद हुआ. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के नावली लालपुर निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है. ट्रक राउरकेला से सरिया लोड कर अलीगढ़ जा रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *