गुमला

गुमला में बाल व दाढ़ी बनाना हुआ महंगा

गुमला में अब बाल कटाने व दाढ़ी बनवाना महंगा हो गया है. नाई दुकानों में अब 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को जननायक कर्पूरी भवन बस स्टैंड गुमला के समीप राष्ट्रीय नाई महासभा की एक आवश्यक बैठक हुई. इस बैठक में सभी छोटे बड़े सैलून दुकानों के 50 की संख्या में दुकानदार उपस्थित हुए. मंहगाई को लेकर सैलून पार्लर का दर (भाव) बढ़ाने पर चर्चा हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से बाल कटिंग 50 से 70 रुपये और दाढ़ी बनायी 40 से 50 किया गया है.

इसी प्रकार सैलून में जितने भी कार्य किये जाते हैं. उसके अनुसार से दर 50, 100 तथा 200 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. बैठक कि अध्यक्षता कर्पूरी ठाकुर ने की. उन्होंने कहा है कि महंगाई को देखते हुए सैलून दुकानदारों ने बाल कटिंग से लेकर दाढ़ी बनाने की कीमत में बढ़ोतरी की है. बैठक में राजदेव ठाकुर, मनोज ठाकुर, गनौरी ठाकुर, दिलीप ठाकुर, दीपू ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर, पप्पू ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, सोनू, आनंद, सुनील, मुन्ना, राजू लाल ठाकुर, कन्हाई ठाकुर, ओमप्रकाश, रघु, राजेश सहित सैलून संचालक उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *