गुमला

बार भवन में शीतल वाटर फ्रीजर का उद्घाटन

लायंस क्लब गुमला द्वारा बार भवन गुमला में शीतल वाटर फ्रीजर का उद्घाटन लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन अशोक कुमार जायसवाल, बार एसोसिएशन गुमला के अध्यक्ष श्रवण साहू ने किया. श्रवण साहू ने कहा है कि लायंस क्लब गुमला ने हमें वाटर फ्रीजर देकर मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है. यहां पर यह बहुत ही उपयोगी है. क्योंकि गुमला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों व्यक्ति प्रतिदिन आते हैं. उन्हें ठंडा जल प्राप्त होगा. हमारे बार के अधिवक्ता भी इसका उपयोग कर लाभान्वित होंगे. अशोक कुमार जायसवाल ने कहा है कि गुमला बार एसोसिएशन ने हमें मौका देकर जन सेवा करने का अवसर प्रदान किया है. हम उनका आभार व्यक्त करते हैं. यह शीतल जल का वाटर फ्रीजर अधिवक्ताओं एवं आम जनता के उपयोग मैं आयेगा.

मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा है कि यह लायंस क्लब का महत्वपूर्ण परियोजना है. जिसमें हम लोग विद्यालयों में घड़ा का वितरण किये हैं. बार के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने इस कार्य हेतु लायंस क्लब गुमला का भरपूर प्रशंसा की एवं आभार व्यक्त किया. इससे पहले सुधीर कुमार पांडे द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गयी. मौके पर योगेंद्र प्रसाद साहू, गुलाबचंद प्रसाद, शंकर लाल जाजोदिया जॉन चेयरपर्सन, पवन कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अरुण कुमार, संदीप स्वरूप, सुधीर कुमार पांडे, सुरेंद प्रसाद, आदित्य सोनी, विजय कुमार साहू सहित और अधिवक्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *