संस्कृति

Video : बोले मिशिर कुजूर- इन्द पूजा आदिवासियों की धरोहर

Video : गुमला प्रखंड के ब्रिदा मैदान में इन्द पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन युवा नेता मिशिर कुजूर, मुखिया सत्यवती देवी और पतराज टोप्पो ने फीता काटकर किया. मुख्य अतिथि मिशिर कुजूर ने कहा कि इन्द पूजा हमारी पुरानी परंपरा और धरोहर है. इसे बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि इन्द पूजा के जरिए धरती मां की पूजा की जाती है. उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मुखिया सत्यवती देवी ने भी लोगों को इन्द पूजा की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में आयोजन समिति के कैलास उरांव, तुलसी साहू, सकलदीप सिंह, जगदीप उरांव, कंचन सिंह और दिलीप गोप समेत हजारों लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *