गुमला

Video : हिंडालको और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन 14वें दिन एक सप्ताह के लिए स्थगित, वार्ता में कुछ मांगों पर बनी सहमति

Video : हिंडालको और प्रशासन के खिलाफ चल रहा आंदोलन 14वें दिन आंदोलनकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया. आंदोलनकारी सूरज नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे. सूरज नायक ने बताया कि शनिवार को प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीओ और थानेदार के साथ वार्ता हुई थी. वार्ता में कुछ मांगों को मान लिया गया, जबकि कई मांगें अधूरी रह गईं, जिसके कारण वार्ता विफल रही. उन्होंने बताया कि वार्ता के बाद आंदोलन स्थल पहुंचने पर कई ट्रक चालकों ने आंदोलनकारियों से ट्रकों को छोड़ने का आग्रह किया. चालकों ने कहा कि वे दो दिनों से यहां फंसे हैं और उनके पास खाने तक की व्यवस्था नहीं है. कई चालकों ने अपने परिवार और पत्नी के गर्भवती होने की बात भी बताई. इसके बाद आंदोलनकारियों ने मानवीय आधार पर सभी ट्रकों को जाने दिया, जिसके बाद ट्रकों का परिचालन शुरू हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *