साली ने जीजा को बनाया पति, पत्नी ने किया विरोध; गुमला में थाने पहुंचा रिश्तों का अजीब मामला
गुमला शहर के गौस नगर में जीजा, पत्नी और साली के रिश्ते का एक अजीब मामला सामने आया है. साली का दावा है कि उसने अपने जीजा से कोर्ट मैरिज की है और जीजा ने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा है. मामला सामने आते ही घर में विवाद बढ़ गया. बात इतनी बिगड़ी कि मामला थाने तक पहुंच गया. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि जीजा और साली के बीच चल रहे रिश्ते की भनक परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी. शुक्रवार को जब पत्नी को इसकी जानकारी मिली, तो घर में जमकर विवाद हुआ. पत्नी ने साली को घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद साली सीधे थाने पहुंची और खुद को जीजा की पत्नी बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.
मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने पति-पत्नी को बुलाकर पूछताछ की. पूछताछ में पति ने कथित तौर पर साली से शादी करने की बात स्वीकार की. उसने दोनों महिलाओं को अपनी पत्नी मानते हुए साथ रखने की बात कही. पति के इस फैसले का पत्नी ने विरोध किया. उसने कहा कि वह दूसरी शादी को स्वीकार नहीं करेगी और अपने पति के साथ वैवाहिक रिश्ता बचाना चाहती है.
पति ने दोनों महिलाओं को अपनी पत्नी मानते हुए साथ रखने की बात कह दी. इसके बाद मामला और उलझ गया. पति की यह बात सुनकर पत्नी ने दूसरी शादी का विरोध शुरू कर दिया. उसने साफ कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपना वैवाहिक रिश्ता टूटने नहीं देगी.
मामला शांत कराने के लिए थाने में काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश होती रही. इसी दौरान पति ने कथित तौर पर पत्नी को अपने घर में और साली को अलग किराये के मकान में रखने का प्रस्ताव दिया. हालांकि, साली इस बात पर राजी नहीं हुई. उसका कहना था कि उसने जीजा के साथ कोर्ट मैरिज की है और जीजा ने उसकी मांग में सिंदूर भरा है. दोनों ने साथ रहने की कसमें खाई हैं, इसलिए वह अपने पति के साथ उसी घर में रहना चाहती है.
दूसरी ओर, पत्नी अपने वैवाहिक रिश्ते को बचाने पर अड़ी रही. घंटों की बातचीत के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकला. आखिरकार पति, पत्नी और साली थाना से अपने-अपने घर लौट गए.
