श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष बने द्वारिका मिश्रा व सचिव रमेश चीनी
गुमला में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर पूजा समिति की आम बैठक निर्मल कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया.
बैठक के प्रारंभ में समिति के कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया. इसके पश्चात पूजा के आयोजन की तैयारियों और व्यवस्था के लिए नये सत्र के लिए पूजा समिति के पदाधिकारियों, विशेष सहयोगियों तथा कार्यसमिति सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया.
इसमें द्वारिका मिश्र सुमन को अध्यक्ष, ओमप्रकाश साहू व रामनिवास प्रसाद को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार चीनी को सचिव, रौनक कृष्ण पांडेय तथा अवधेश गोप को संयुक्त सचिव और शिव शंकर कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया.
