संस्कृति

बोल बम के जयकारों से गूंजा बसिया का मोरेंग, 800 कांवरियों का जत्था निकला, जगह-जगह स्वागत

बसिया प्रखंड के मोरेंग गांव से लगभग 800 कांवरियों का जत्था बुधवार को अमरेश्वर धाम अंगराबाड़ी के लिए रवाना हुआ. जत्था के तिजु साहू, शैलेश साहू, सालिक साहू, अनूप कुमार साहू, चामा राम, मुकेश साहू के नेतृत्व में सावन पूर्णिमा में अमरेश्वर धाम अंगराबड़ी में जलाभिषेक करेंगे. मोरेंग से बसिया पहुंचने पर थाना चौक में कांवरियों का सागर धाम पूजा समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी पंकज सिंह के नेतृत्व में कांवरियों के जत्था का स्वागत किया गया. साथ ही सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया.

पंकज सिंह ने कहा है कि हर साल की भांति इस साल भी मोरेंग गांव से करीब आठ सौ शिवभक्त सावन माह पर आमरेश्वर धाम जा रहे हैं. परंपरा व श्रद्धा के अनुसार कांवरियों का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने कहा है कि पवित्र सावन माह के अंतिम दिन सभी श्रद्धालू जल चढ़ायेंगे. इधर, कई भक्त भगवान शिव के वेश में नजर आये. इस दौरान पूरे सड़क पर बोल बम के नारे लग रहे थे. लोग भक्ति में नाचते गाते चल रहे थे.

मौके पर एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, मनोज होता, प्रदीप सोनी, कमलेश, आंचल कुमारी, जितेंद्र भगत, अमृता कुमारी, नमिता सोरेंग, सरिता देवी, सुनीता देवी, जयश्री कुमारी, जागृति कुमारी, कृतिका कुमारी, रजत सिंह, भोला सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप बैठा, सुभाष चौधरी, गोकुल सोनी, गणेश गोप, प्रेम जायसवाल, आकाश सहित कई लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *