झारखंड

Weather : झारखंड में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, चलेगी लू 

Weather : झारखंड के कुछ इलाकों में 19 और 20 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान में करीब 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और ज्यादा तेज महसूस होगी. वर्तमान में राज्य भर में तापमान 33.5 से 41.8 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

जिन जिलों में हीटवेव चलने की आशंका है उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. आईएमडी में उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि मौसम शुष्क रहेगा. 18 अप्रैल से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. इन सात जिलों के लिए ऊष्म लहर के संबंध में ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है.’’

उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के चार जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में 19 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है. 20 अप्रैल को इन चार जिलों के अलावा, राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है.

पिछले 24 घंटों में पलामू के डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद रांची के हिनू में 37.7 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *