गुमला

पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

गुमला पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुमला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तिर्रा बाइपास स्थित जोराग मोड़ के आसपास घूम रहा था. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव व थाना प्रभारी विनय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सात जून को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमला थाना गश्ती दल को छापेमारी के लिए रवाना किया गया. पुलिस टीम जब तिर्रा बाइपास स्थित जोराग मोड़ पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक नायक गांव जोराग बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई. होंडा ड्रीम योगा बाइक संख्या जेएच07इ-8603) भी जब्त की गयी. छापेमारी दल में शामिल पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनय कुमार, पुअनि राजेंद्र कुमार, पुअनि अमर शुक्ला, गुमला थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *