गुमला

विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक में क्या हुई बात? जानें

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक श्री बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. बैठक में विभाग प्रमुख मातृशक्ति शैल सिंह और गुमला जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर पूनम सिंह ने बताया कि सात से 12 जुलाई तक सेवा सप्ताह के तहत प्रत्येक प्रखंड में वृक्षारोपण और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किये जायेंगे. इसके अलावा सात से 14 अगस्त तक अखंड भारत दिवस मनाया जायेगा.

उन्होंने कहा कि 18 अगस्त से शुरू होने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में अधिक से अधिक सनातनी हिंदू भाई-बहनों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. शैल सिंह ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की पहुंच सभी प्रखंडों और खंडों तक होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों और संगठन के उद्देश्यों की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिये. बैठक में विहिप अध्यक्ष प्रखंड प्रमोद सिंह, प्रखंड मंत्री सुरेंद्र साहू, प्रखंड संयोजक शानू साहू, नगर सह संयोजक रोहित जी, रवि राम, इंदिरा मिश्रा, अमृता सोनी, करिश्मा शर्मा, दीया कुमारी, पूजा झा, कांति पाठक, सुनीता मिश्रा, कुंती कुमारी, संतोषी कुमारी सहित प्रखंड, खंड एवं उपखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *