एमपीएल क्रिकेट का उदघाटन, टांगीनाथ और नवरत्नगढ़ ने जीते मैच
गुमला जिले के पर्यटक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में एमपीएल क्रिकेट का उदघाटन घाघरा के सीओ खाखा सुशील कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. श्री खाखा ने कहा है कि गुमला में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार बेहतर प्रयास हो रहा है. अभी कुछ दिन पहले द लीजेंड कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ था. जिसमें कई जिलों के खिलाड़ी भाग लिये. इसके बाद एमपीएल क्रिकेट मैच हो रहा है. लगातार इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.
टांगीनाथ ने आंजनधाम को हराया
पहला मुकाबला टांगीनाथ धाम बनाम आंजनधाम के बीच हुआ. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टांगीनाथ धाम ने 12 ओवर में 124 रन बनाये. इसमें विशाल राम पासवान ने 15 गेंदो में 33 रन, अविनाश रजक ने 17 गेंदो में 32 रन, आशीष भगत ने 19 गेंदो में 34 रन, चंदन सिंह ने सात गेंद में 14 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी आंजनधाम की टीम 12 ओवर में 115 रन ही बना सकी. जिसमें मुकेश पांडे ने सर्वाधिक 39 रन, मो रिजवान ने 25 रन का योगदान दिये. इसमें मैन ऑफ दी मैच टांगीनाथ धाम के विशाल राम पासवान को मिला. जबकि बेस्ट कैच आंजनधाम के पंकज कुमार कर्ण को मिला.
नवरत्नगढ़ ने पंपापुर को हराया
दूसरे मुकाबले में नवरत्नगढ़ बनाम पंपापुर के बीच भिड़ंत हुई. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पंपापुर की टीम 12 ओवर में 96 रन बनाये. इसमें एकलव्य उरांव ने 26 रन, दीपक ने 12 रन, मो वक्कार ने 12 रन का योगदान दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी नवरत्नगढ़ की टीम 11.5 ओवर में 100 रन बनाकर मैच जीत लिया. इसमें पुनीत सोनी मिक्की ने 11 गेंद में 22 रन, 10 गेंद में 19 रन, 10 गेंद में 23 रन, दीपक वर्मा काजू ने आठ गेंद में 12 रन बनाये. इसमें मैन ऑफ दी मैच पुनीत सोनी मिक्की, बेस्ट कैच नीरज कुमार, वर्चु प्लेयर कैच मुन्ना सिंह को मिला.
