निशा भगत के अंतिम संस्कार में उमड़े प्रशासनिक अधिकारी: अनुमंडल पदाधिकारी, BDO सह CO समेत कई पदाधिकारियों ने दी नम आंखों से विदाई
चैनपुर/डुमरी: चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) दिनेश प्रसाद गुप्ता निशा भगत के असामयिक निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार व दाह संस्कार के दौरान प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. स्वर्गीय निशा भगत की अंतिम विदाई के समय जिले व स्थानीय प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
अंतिम संस्कार के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) चैनपुर, हरी उरांव प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर सह अंचल अधिकारी (CO) चैनपुर, दिनेश प्रसाद गुप्ता तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी सहित आसपास के प्रखंडों व अनुमंडल के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
सभी अधिकारियों व सहयोगियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उपस्थित अधिकारियों ने स्वर्गीय निशा भगत के प्रशासनिक योगदान, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया.
प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस कठिन घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया. मुखाग्नि के समय वहां मौजूद हर आंख नम थी और पूरा वातावरण शोकाकुल बना रहा.
