गुमला

पुलिस ने पालकोट के डोगांडाड़ में चलाया अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान

पालकोट थाना क्षेत्र के उत्तरी भाग पंचायत पालकोट अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम डोगांडाड़ मतिमटोली में पालकोट पुलिस ने अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया. थाना के एसआई राम पुकार बैठा ने गांव के चबूतरे पर ग्रामीणों के बीच बैठकर डायन-बिसाही प्रथा के खिलाफ जागरूक किया.

एसआई ने कहा कि डायन-बिसाही कहीं नहीं है. एकदूसरे पर आरोप लगाना या इस तरह की बात बोलना ही अपराध है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि परिवार में किसी की तबीयत खराब होने पर उसे झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर अच्छे डॉक्टर के पास ले जाकर अस्पताल में इलाज करायें. अंधविश्वास से दूर रहें और अपने बच्चों को शिक्षित कर शिक्षा का दीप जलायें, ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके. मौके पर मतिमटोली और डोगांडाड़ गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *