गुमला

रसोईया-संयोजिका संघ ने चलाया सदस्यता अभियान

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया-संयोजिका संघ की बैठक रविवार को गुमला के डुमरी के टागरडीह स्कूल परिसर में जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी की अध्यक्षता में हुई. संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रभा एक्का ने किया. बैठक में संगठन मजबूत करने, संकुल कमेटियों को सक्रिय बनाने और प्रखंड सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई. सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया. इस दौरान देवकी देवी ने आरोप लगाया कि डुमरी बीआरसी के अधिकारी रसोईया-संयोजिकाओं से 100 रुपये की मांग कर रहे हैं. उन्होंने विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की. बैठक में सुचिता खलखो, निर्मीता टोप्पो, रौशनी मिंज समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *