गुमला

बेंदोरा तीर्थ स्थल में अच्छी बारिश होने के लिए प्रार्थना

गुमला के चैनपुर अनुमंडल स्थित संत जॉन चर्च चैनपुर और टोंगो पल्ली के ख्रीस्त विश्वासियों ने सयुक्त रूप से छोटानागपुर के प्रेरित फादर कॉन्सटंट लिवंस की पवित्र भूमि बेंदोरा तीर्थ स्थल का दर्शन किये और पवित्र मिस्सा बलिदान का भव्य आयोजन कर अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की. काफी संख्या में ख्रीस्त विश्वासियों ने आस्था, विश्वास और भरोसा के साथ विनती प्रार्थना, रोजरी बिनती माला जपते हुए, प्रभु गुनगान करते हुए फादर कॉन्सटंट लिवंस तीर्थस्थल पहुंचे. तत्पश्चात पवित्र मिस्सा बलिदान का शुभारंभ किया गया. मिस्सा के शुरू में संत जॉन चर्च चैनपुर के पल्ली पुरोहित और डीन फादर जेब्रियनस किंडो ने पुरोहितों, धर्मबहनों, गणमान्य व्यक्तियों और विश्वासियों का स्वागत किया. मुख्य अनुष्ठाता चैनपुर पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित फादर सुशील कुजूर की अगुवाई में मिस्सा बलिदान संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि हम बड़ी भक्ति से सृष्टिकर्ता ईश्वर से अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना करें. हम सभी तीर्थयात्री अपनी अपनी मनोकामना लेकर आये हैं. लेकिन हमारा एक कॉमन और महत्वपूर्ण मतलब अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना करना है. भगवान हमें उचित वर्षा पानी दे.

टोंगो पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर क्रिस्टोफर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हम प्रति वर्ष इस जगह पर आते हैं और अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना करते हैं. परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि जल ही जीवन है. जल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है. जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. खास कर जब हम सभी कृषि से जुड़े हुए हैं और हमारा जीवन मानसून पर निर्भर है. अतः हम अच्छी वर्षा के लिए पूरे मन दिल से प्रार्थना करें. ईश्वर हमारी मनोकामना जरूर पूरा करेंगे. गायक दल की अगुवाई उर्सुलाइन गर्ल्स हॉस्टल और संत पीटर्स हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से फादर जबरियानुस किंडो, फादर क्रिस्टोफर, फादर सुशील कुजूर, फादर अगस्तुस एक्का, फादर मुक्ति तिग्गा, सिस्टर दीप्ति, सिस्टर मिल्रेड, सिस्टर निर्मला, सिस्टर नित्य, प्रो फिलमोन, विनय, सुनील, रजनी, ललिता बरनावास, डॉल्फिन और बड़ी संख्या में पुरोहित, धर्मबहने, डिकन, चैनपुर और टोंगो पल्ली के ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *