गुमला

दुनदुरिया बस स्टैंड पर बेड़ियों में मिला युवक, कौन है ये शख्स? पहचान के लिए लोगों से अपील

गुमला शहर के दुनदुरिया बस स्टैंड में गुरुवार को एक युवक को बेड़ी बंधी हालत में पाया गया. युवक अपना नाम कृष्णा चिक बड़ाइक बता रहा है. उसने अपना घर दुनदुरिया बताया है. युवक के दोनों पैरों में बेड़ी बंधी हुई है, जिसके कारण वह सामान्य रूप से चलने-फिरने में असमर्थ है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को फिलहाल दुनदुरिया बस स्टैंड स्थित शेड में बैठाया गया है. उसकी स्थिति को देखते हुए उसे पास में नाश्ता भी कराया गया. मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है. बताया गया कि थानेदार को फोन कर घटना की सूचना दी गई है. इसके बाद कुछ स्थानीय लोग युवक की निगरानी कर रहे हैं, ताकि वह सुरक्षित रहे.

युवक के बारे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसके पैरों में बेड़ी किसने और क्यों बांधी है. वह अपना नाम और घर दुनदुरिया बता रहा है, लेकिन उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति युवक को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता है तो वह तत्काल पुलिस या स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित रूप से परिजनों तक पहुंचाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *