गुमला

Video : करौंदाबेड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से ज्यादा मिशनरियों ने शहीद पुरोहितों को दी श्रद्धांजलि

Video : गुमला के पालकोट प्रखंड स्थित करौंदाबेड़ा चर्च में बुधवार को शहीद मेला सह श्रद्धांजलि समारोह में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. तीन शहीद पुरोहित फादर लौरेंस कुजूर, फादर जोसेफ डुगंडुग और ब्रदर अनुप अमर इंदवार की 32वीं पुण्यतिथि पर 50 हजार से अधिक इसाई मिशनरियों ने समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए. रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष आनंद डेविड खलखो, सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप भिंसेंट बारवा और गुमला धर्मप्रांत के बिशप डॉ. लीनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें शहीदों के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *