राजनीति

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली की रैली के लिए सांसद सुखदेव भगत ने पालकोट के कांग्रेसियों को दिया न्योता

लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत सोमवार को ओडिशा जाने के क्रम में पालकोट पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विशाल जनसमूह में शामिल होने का न्योता दिया.

सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. इसके बाद वे ओडिशा के लिए रवाना हो गये. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह दिशा सदस्य संतोष कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता सहित पालकोट प्रखंड के काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *