गुमला

गुमला बाईपास रोड में खुला स्वर्ण भूमि रेस्टोरेंट, पूर्व डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन

गुमला शहर के बाईपास रोड में सोमवार को स्वर्ण भूमि रेस्टोरेंट का उद्घाटन झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने फीता काटकर किया. उन्होंने रेस्टोरेंट के संचालक जगलाल प्रसाद और सुधांशु प्रसाद को बधाई दी. सुदेश महतो ने कहा कि बाईपास रोड में रेस्टोरेंट खुलने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को खाने-पीने के साथ आराम करने की सुविधा मिलेगी. इससे क्षेत्र में लोगों को बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा. संचालक जगलाल प्रसाद ने कहा कि स्वर्ण भूमि रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए कई तरह के व्यंजन उपलब्ध होंगे. यहां लोग अपनी पसंद के भोजन का आनंद आरामदायक माहौल में ले सकेंगे. मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, मनीष, नवीन जायसवाल, दिलीप नाथ साहू, दीपांकर साहू सहित कई लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *