गुमला

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गुमला में शुरू हुआ टैलेंट वीक, हुनर दिखाने का मिला मंच

गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से टैलेंट वीक का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद गुमला की उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने की. छात्रा अनन्या अधिकारी ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी. टैलेंट वीक के पहले दिन कहानी संवाद प्रतियोगिता हुआ. जिसमें कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आत्मविश्वासपूर्ण अंदाज में अपनी कहानियां प्रस्तुत कर भाषा दक्षता, रचनात्मक सोच और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों को प्रभावित किया.

संयुक्ता देवी ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक और माता-पिता रबर की तरह होते हैं, जो हमारी गलतियों को मिटाकर सही दिशा दिखाते हैं.

विद्यालय के निदेशक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है. प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद लाल ने प्रत्येक छात्र की भागीदारी को आवश्यक बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं. कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष गायत्री गुप्ता ने किया. मौके पर विद्यालय कमेटी सदस्य भोला चौधरी, विद्यालय उपप्राचार्या मैत्री अधिकारी, शिक्षिका अनु कुमारी, अमृत श्रीवास्तव, उषा रानी, शोभा तिर्की, विनीता गुप्ता, तरन्नुम परवीन, पायल साहू, निहारिका सिंह, कविता कुमारी, अंजू कुमारी, सीमा शर्मा, सोनम चौहान, सावित्री कुमारी, कंचन एक्का, प्रियंका कुमारी, शिक्षक जय किशोर कुमार, विपुल कुमार केसरी, कृष्णा नंदन कुमार, विकास सिंह, संदीप कुमार सहित कई लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *