Video : घाघरा में हिंडाल्को के खिलाफ बवाल, मैनेजर को ग्रामीणों ने खदेड़ा
Video : गुमला के घाघरा में हिंडाल्को के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा. अंचलाधिकारी खाखा सुशील कुमार, हिंडाल्को मैनेजर अखिलेश्वर सिन्हा और एसआई विकास कुमार करीब 100 जवानों के साथ आंदोलन स्थल पहुंचे. ग्रामीणों ने अधिकारियों को एक सप्ताह में सड़क निर्माण शुरू कराने के पुराने आश्वासन की याद दिलाई. इस दौरान मैनेजर ने पक्की सड़क की जगह मिट्टी-मोरम सड़क बनाने की बात कही. इससे ग्रामीण भड़क गए और मैनेजर को धक्का देकर आंदोलन स्थल से बाहर कर दिया. ग्रामीणों ने साफ कहा कि सड़क बनने तक इलाके में बॉक्साइट ट्रकों को चलने नहीं दिया जाएगा. साथ ही करमा पर्व के बाद हिंडाल्को कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी. ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. कई बच्चे सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रात करीब आठ बजे घर पहुंचते हैं.
