गुमला

गुमला में 12 दिन के बाद कुएं से वृद्ध की सड़ी गली लाश बरामद, हत्या कर शव को फेंका गया

गुमला जिला अंतर्गत बसिया थाना क्षेत्र के लालपुर सरना से सुनसान झाड़ियों के बीच स्थित कुएं से एक व्यक्ति कि सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक कि पहचान तुरीबीरा निवासी 45 वर्षीय दिलीप लोहरा पिता कलिंद्र लोहरा के रूप में हुई है. दिलीप कि मां दयामणि देवी ने बताया कि दिलीप 12 दिन पूर्व लालपुर निवासी मांगू खड़िया के घर चामछुट्टी प्रोग्राम में शामिल होने और कमाने के लिए बाहर जाने की बात कहकर निकला था.

दो तीन दिन तक परिजनों ने उसकी खोजबिन की. लेकिन कहीं पता नहीं चला तो उन्हें लगा कि दिलीप कहीं बाहर कमाने चला गया होगा. लेकिन शनिवार की दोपहर में ग्रामीणों को कुएं से दुर्गंध आयी. तभी कुएं में झाक़ कर देखा तो एक शव तेरता नजर आया. जिसकी सूचना बसिया पुलिस को दी गयी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. आसपास के लोगों ने उसकी पहचान दिलीप लोहरा के रूप में की. पुलिस के अनुसार दिलीप की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजते हुए मामले कि तहकीकात में जुटी है. दिलीप कि पत्नी सीमा देवी घर में ही रहती है. जबकि उसका एक 20 वर्षीय बेटा विरेंद्र लोहरा है जो काम की तलाश में गोवा गया है. वहीं उसकी 18 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी रांची में रह कर पढ़ाई करती है. घटना की जानकारी मिलते ही दिलीप के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *