गुमला

चैनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीडीसी अनिमेष रंजन ने रोजगार सेवक को लगाई फटकार

चैनपुर प्रखंड में विकास योजनाओं की सुस्त रफ्तार और डिजिटल कार्यों में लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन बेहद सख्त रुख अपना रहा है. इसी क्रम में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अनिमेष रंजन  (DDC)  ने नई ग्रामीण रोजगार योजना ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM G) पोर्टल पर e-KYC कार्य की धीमी प्रगति और योजनाओं के सुचारू रूप से पूर्ण न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है.

समीक्षा के दौरान जब डीडीसी अनिमेष रंजन ने चैनपुर प्रखंड में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पोर्टल पर चल रहे डिजिटल वेरिफिकेशन और e-KYC की प्रगति रिपोर्ट देखी तो कार्य संतोषजनक नहीं मिला. इसके साथ ही जमीनी स्तर पर दावों के विपरीत योजनाएं सुचारू रूप से पूरी नहीं पाई गईं. इस पर संज्ञान लेते हुए डीडीसी ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. डिजिटल कार्यों और e-KYC में देरी के कारण चैनपुर के योग्य लाभुक लाभ से वंचित हो रहे हैं, जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

रोजगार सेवक को अंतिम चेतावनी : चैनपुर प्रखंड में योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को लेकर डीडीसी अनिमेष रंजन ने संबंधित रोजगार सेवक को स्पष्ट चेतावनी दी है.

e-KYC में लाएं तेजी: इस मिशन के तहत सभी लंबित ई-केवाईसी कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करें.

योजनाएं करें सुचारू: जो योजनाएं धरातल पर अधूरी हैं, उन्हें अविलंब सुचारू और पूर्ण रूप देकर रिपोर्ट सौंपें. उन्होंने  उपस्थित अन्य अधिकारियों और पंचायत स्तर के कर्मियों को भी सख्त निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से फील्ड का दौरा करें और यह सुनिश्चित करें कि हर योजना ससमय और पूरी गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतरे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *