खूनी बना बड़ा भाई, टांगी से वार कर छोटे भाई की ली जान
गुमला के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानिया टोली में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगे से वार कर हत्या कर दी. बड़े भाई सुरेंद्र उरांव ने अपने ही छोटे भाई 35 वर्षीय तिवारी उरांव की टांगी से वार कर दिया. जिससे उसकी जान चली गयी. मृतक की पुत्री ने बताया कि सुरेंद्र (बड़े पापा) और उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो रहा था और सुरेंद्र अपनी पत्नी को मारपीट करने लगा.
रसोई में जाकर गैस का पाइप खोलकर ऑन कर दिया. जिससे दोनों में बात और बढ़ गयी और लड़ाई बढ़ गयी. ज्यादा हल्ला गुल्ला सुनकर छोटा भाई बीच बचाव करने के लिए गया तो सुरेंद्र अपने भाई से ही उलझ गया और बगल में रखे टांगी को उठाया और ताबड़तोड़ उसके ऊपर वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया. जहां इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया. गुमला जाने के बाद गुमला से भी उसे तुरंत रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद उसे पुनः घाघरा स्थित अपने आवास परिजन ले आये है. घटना के बाद से सुरेंद्र फरार हो गया है.
