गुमला

बोले भूषण- एंबुलेंस खराब, डॉक्टर नहीं, छात्रा की मौत, नेताजी गायब, कैसे सुधेरगी व्यवस्था

मिशन बदलाव के संयोजक भूषण भगत ने कहा है कि चैनपुर अस्पताल में घटी घटना चिंता की बात है. एंबुलेंस खराब, डॉक्टर नहीं, ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं ऐसे में छात्रा की मौत हो गयी. इतनी बड़ी घटना हो गयी. लेकिन विधानसभा क्षेत्र के नेताजी गायब हैं. ऐसे में कैसे सुधेरगी व्यवस्था. श्री भगत ने कहा है कि क्षेत्र के विधायक काम करें. गायब रहने से नहीं होगा. अन्यथा जनता विधानसभा क्षेत्र घुसने नहीं देगी. जनता द्वारा विधायकों को खदेड़े जाने या विरोध किये जाने की घटनाएं बढ़ेंगी. क्योंकि जन प्रतिनिधियों से जनता की नाराजगी जगजाहिर है. आज विधायक और विधायक प्रतिनिधियों के जनसंपर्क में कमी निरंतर देखी जा रही है.

विधायक प्रतिनिधियों को देखा जाता है कि वे सभी अफसरों से मिलकर दलाली प्रथा को बढ़ा रहे हैं. ऐसे में जनता की जरूरते गौण हो रही है. चुनाव जीतने से पूर्व बड़े बड़े वादे और चुनाव जीतने के बाद जनता से संपर्क तोड़ लेना. इससे जनता में नाराजगी है. जनता के साथ केवल वादों तक सीमित है. आज प्रखंड से लेकर जिला तक विकास कार्यों का अभाव है और जमीनी स्तर पर जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ के लिए संघर्ष कर रहे हैं. आज विधायक अहंकार और संवेदनहीन हो गये हैं और वे जन समस्याओं को सुनने के बजाय नजरअंदाज कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से मांग किया है कि चैनपुर में जिस प्रकार अव्यवस्था के कारण छात्रा की मौत हुई है. इसमें मृतक के परिजनों को मुआवजा मिले. साथ ही अस्पताल स्तर से जो कमी हुई है. उसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *