गुमला में 30 अगस्त को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
गुमला शहर के नीलेश मेडिकल हॉल पालकोट रोड में 30 अगस्त को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा. मौके पर मरीजों की जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा आवश्यक परामर्श दिया जायेगा. शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5.00 बजे तक किया जायेगा. इसमें हड्डी, नस एवं मस्तिष्क रोग से संबंधित मरीजों की जांच की जायेगी. इस दौरान न्यूरो विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार (न्यूरो) द्वारा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा.
दिलीप निलेश ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा. क्षेत्र के लोगों से अपील की गयी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं. शिविर के लिए पंजीकरण शुरू होने की जानकारी भी दी गयी है.
