गुमला

गुमला : जुलाई से वेतन लंबित, बहाली की मांग पर सड़क पर उतरे 108 एम्बुलेंस कर्मी

जुलाई 2026 से लंबित वेतन भुगतान, हटाए गए कर्मचारियों की बहाली और श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर बुधवार को 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया. झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार महली ने कहा कि वेतन नहीं मिलने, मनमानी कटौती और एम्बुलेंस की मरम्मत में देरी से कर्मचारी आर्थिक संकट झेल रहे हैं.

16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. कर्मियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.

मौके पर अशोक कुमार महली, नवीन कुमार, अमित ओहदार, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, निशि प्रभा मिंज, प्रदीप उरांव, मुकेश कुमार, शशि भूषण महली, संजू लोहरा, आकाश कुमार सिंह, दशरथ लोहरा, संदीप चिक बड़ाइक, रूपेश गोप, मोनू राम रवि, संदीप कंसारी, जयंत लोहरा, आकाश कुमार राम, लव कुमार साहू और शिशिर कुमार सहित अन्य कर्मचारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *