गुमला : 11 साल की उम्र में आरोही खण्डेलवाल को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
गुमला की बाल लेखिका आरोही खण्डेलवाल ने 11 वर्ष की उम्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है. कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए अमेरिका की Cedarbrook University, USA ने उन्हें Honorary Doctorate से सम्मानित किया है.
आरोही को इस उपलब्धि के लिए Book of World Records ने Youngest Child in the World to Receive an Honorary Doctorate in Art and Culture” के रिकॉर्ड टाइटल से मान्यता दी है. प्रमाण-पत्र के अनुसार आरोही ने यह उपलब्धि 11 वर्ष 7 माह 17 दिन की उम्र में हासिल की.
आरोही की इस उपलब्धि को विशेष सम्मान देते हुए झारखंड के राज्यपाल ने उन्हें मानद डॉक्टरेट का प्रमाण-पत्र और मेडल अपने हाथों से प्रदान किया. इस दौरान राज्यपाल ने आरोही की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
DAV Public School की प्राचार्या माधवी पांडेय ने भी आरोही की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि आरोही की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है. उनकी उपलब्धियां दूसरे विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगी.
कम उम्र में लेखन, कला, संस्कृति और आध्यात्मिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली आरोही की यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है.
