ओबीसी आरक्षण की मांग, गुमला साहित पांच जिलों में बंदी व चक्का जाम 6 को
ओबीसी आरक्षण व अधिकारों की मांग को लेकर केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को मशाल जुलूस निकाला गया. छह अक्तूबर को दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची और लोहरदगा में बंद व चक्का जाम का आह्वान किया गया है. समिति के अनुसार, आंदोलन के दौरान नौकरी में आरक्षण, राजनीतिक भागीदारी, पेसा कानून में अधिकार और जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग प्रमुख है. समिति ने बंद को शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से सफल बनाने की अपील की है. आंदोलनकारियों का कहना है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा.
