Video : पालकोट में 22 जंगली हाथियों का जमावड़ा, देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़
Video : गुमला के पालकोट प्रखंड की नाथपुर और टेंगरिया पंचायत के बीच बीमा वर्ती पहाड़ स्थित कापू टोंगरी चट्टान के नीचे तोरपा नदी के पास जंगल में रविवार सुबह से 22 जंगली हाथियों का झुंड जमा हुआ है. बताया जा रहा है कि हाथियों का यह झुंड बसिया प्रखंड की ओर से आया है. हाथियों को देखने के लिए नाथपुर और टेंगरिया पंचायत के अलावा बसिया प्रखंड के विभिन्न गांवों से भी ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है. वहीं, ग्रामीणों के सहयोग से पालकोट वन विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने में जुटी हुई है. वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. समाचार लिखे जाने तक सभी 22 हाथी कापू टोंगरी चट्टान के पास जंगल में जमे हुए थे.
