गुमला

सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से गुमला को मिली 35 करोड़ से अधिक की सड़क-पुल योजना की सौगात

सांसद सुखदेव भगत के प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. केंद्र सरकार ने पीएम-जनमन बैच-टू एवं थ्री (2025-26) के तहत गुमला-लोहरदगा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए करीब 35.54 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और पुल निर्माण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है. इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद सुखदेव भगत को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गये पत्र में बताया गया है कि सांसद क्षेत्र में चार सड़क योजनाएं और 12 पुल निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गयी है. इन योजनाओं के तहत लगभग 13.25 किलोमीटर सड़क निर्माण किया जायेगा. जिससे दूरस्थ ग्रामीण बसावटों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा. केंद्र सरकार ने इन योजनाओं की अनुमानित लागत 35.54 करोड़ रुपये तय की है.

पत्र में केंद्रीय मंत्री ने यह भी उल्लेख किया है कि ये सड़कें और पुल केवल आवागमन को सुगम नहीं बनायेंगे. बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति देंगे. उन्होंने सांसद से आग्रह किया है कि जनप्रतिनिधि के रूप में राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा कराने में सहयोग करें. स्वीकृत योजनाओं में बिशुनपुर, घाघरा, डुमरी और किस्को प्रखंड की कई महत्वपूर्ण सड़कें एवं पुल निर्माण कार्य शामिल हैं. बिशुनपुर क्षेत्र के समंदरी से अपर लोढ़पाठ, जहूप मोड़ से जहूप और अंबाकोना से बरपाठ सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं. वहीं घाघरा क्षेत्र में खुखराडीह से भेलवाडीह सड़क तथा कई हाई लेवल पुल निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है. डुमरी और किस्को प्रखंड में भी पुल निर्माण की महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत हुई हैं.

स्वीकृत सड़क योजनाएं

बिशुनपुर प्रखंड

समंदरी से अपर लोदापाठ वाया लोढ़पाठ सड़क

जहूप मोड़ से जहूप सड़क

अंबाकोना से बरपाठ सड़क

घाघरा प्रखंड

खुखराडीह से भेलवाडीह सड़क कुल सड़क लंबाई : 13.25 किलोमीटर पुल एवं पुलिया निर्माण योजनाएं

बिशुनपुर प्रखंड

लोकल नाला पर पुल निर्माण (चेनज 1.635 किमी)

लोकल नाला पर पुल निर्माण (चेनज 1.810 किमी)

सेरका से जालिम वाया हाड़ुप पथ पर एचएल  ब्रिज (चेनज 350

सेरका से जालिम वाया हाड़ुप पथ पर एचएल ब्रिज (चेनज 3700

सेरका से जालिम वाया हाड़ुप पथ पर एचएल ब्रिज (चेनज 8155

डुमरी प्रखंड

दीना महुवाटोली से बेलटोली पथ पर एचएल ब्रिज (चेनज 1200

दीना महुवाटोली से बेलटोली पथ पर एचएल ब्रिज (चेनज 3150)

घाघरा प्रखंड

खुखराडीह से भेलवाडीह पथ पर एचएल ब्रिज (चेनज 3625)

खुखराडीह से भेलवाडीह पथ पर एचएल ब्रिज (चेनज 3925)

खुखराडीह से भेलवाडीह पथ पर एचएल ब्रिज (चेनज 4400)

किस्को प्रखंड

पीडब्ल्यूडी रोड पेशरार से डुगु पथ पर एचएल ब्रिज (चेनज 250)

पीडब्ल्यूडी रोड पर एचएल ब्रिज (चेनज 350)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *