गुमला

युवा गायिका अक्षिता श्रेष्ठ बिरसा मुंडा रत्न से सम्मानित

गुमला शहर के मुरली बगीचा निवासी युवा गायिका अक्षिता श्रेष्ठ को बिरसा मुंडा रत्न से रविवार को रांची में सम्मानित किया गया. अक्षिता श्रेष्ठ को यह सम्मान उत्कृष्ट, प्रेरणादायी गीतों और उभरते युवा गायिका के लिए मिला है. मुरली बगीचा निवासी विष्णु कुमार की बेटी अक्षिता श्रेष्ठ ने कम उम्र में कई बेहतरीन गीत प्रस्तुत कर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. अक्षिता श्रेष्ठ का कई एलबम भी बना है. जिसमें वह अपने समधुर सुरों से अपनी छाप छोड़ी है.

यहां बता दें कि पीपीआर लाइव इंडिया द्वारा रांची के होटल रेडिसन ब्लू में बहु प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. पीपीआर लाइव इंडिया द्वारा पहली बार किसी बाल कलाकार को बिरसा मुंडा रत्न से सम्मानित किया है. इधर, अक्षिता श्रेष्ठ को यह सम्मान मिलने से गुमला के लोगों में खुशी हैं. कई लोगों ने अक्षिता श्रेष्ठ को बधाई दिया है. समारोह में अक्षिता श्रेष्ठ को मोमेंटो व सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *