गुमला

पीएम श्री उत्क्रमिक मध्य विद्यालय कुटवा के बच्चों का प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का शैक्षणिक भ्रमण

(चैनपुर से अंकित कुमार पासवान की रिपोर्ट)
चैनपुर (गुमला) पीएम श्री उत्क्रमिक मध्य विद्यालय, कुटवा के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का दौरा किया. इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था और आम जनता को दी जाने वाली सुविधाओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था.

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO), कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग और मनरेगा शाखा सहित प्रखंड परिसर में स्थित सभी प्रमुख विभागीय कार्यालयों में ले जाया गया.

अधिकारियों व कर्मियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

प्रशासनिक कार्यप्रणाली: संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने बच्चों को अपने-अपने विभागों के मुख्य दायित्वों, जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, वहीं अंचलाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री दिनेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधिकारों व योजनाओं की समझ: बच्चों को बताया गया कि जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र कैसे बनते हैं, राशन कार्ड और पेंशन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक कैसे पहुँचता है तथा विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरह किया जाता है.

प्रश्नोत्तरी एवं संवाद: भ्रमण के दौरान बच्चों ने बेहद उत्सुकता दिखाई और अधिकारियों से कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की. विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के व्यावहारिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है और वे प्रशासनिक संरचना को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं. किताबों से परे जाकर प्रत्यक्ष रूप से दी गई यह जानकारी बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक साबित होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *