गुमला

गुमला में लायंस फैमिली ने पौधरोपण अभियान चलाया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन के बीच समाज को जागरूक करने तथा हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब गुमला फैमिली द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया. यह अभियान न केवल एक कार्यक्रम रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सशक्त जनजागरूकता आंदोलन के रूप में सामने आया. क्लब के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाये. फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का चयन किया गया. ताकि भविष्य में ये पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करें. बल्कि समाज के लिए उपयोगी भी साबित हों. पौधरोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया. जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लगाये गये पौधे पूर्ण रूप से विकसित होकर वृक्ष बनें.

क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एक वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है. लगातार बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पृथ्वी का पारिस्थितिक संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है. इसका सीधा प्रभाव जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा, बढ़ते तापमान और प्राकृतिक आपदाओं के रूप में देखने को मिल रहा है.

ऐसे में पौधरोपण एक अत्यंत सरल, सुलभ एवं प्रभावी उपाय है. जिससे हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. मौके पर पर क्लब के प्रेसिडेंट लायन शिशिर गुप्ता, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन श्वेता गुप्ता, सचिव लायन सुमित जाजोदिया, लायन शिखा जाजोदिया, कोषाध्यक्ष लायन अभिनंदन जायसवाल, लायन मोनी जायसवाल, सदस्य लायन प्रकाश गुप्ता, लायन अंजना, लायन रंजीत, लायन पम्मी, कृष्णा देवी, सुबोध कुमार, नितेश नवीन, लायन शिवानी, लायन अर्चित, लायन प्रेम आनंद, लायन लक्ष्मी आनंद, लायन पिंकी, लायन विनय सहित कई लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *