जारी : क्या जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की निर्मम हत्या कर दी गई?
जारी थाना क्षेत्र के जरडा पंचायत अंतर्गत मंगरुतल्ला गांव में रविवार शाम लगभग 6:00 बजे जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान भूषण खेरवार, उम्र 60 वर्ष और बुधराम खेरवार, उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई है. घटना के समय दोनों गांव में ही मौजूद थे. अचानक हुए हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी शनि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे मे कर लिये. मिली जानकारी के अनुसार यह हत्या जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है. हालांकि हत्या किसने की है इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और गांव में पूछताछ की जा रही है.
थानेदार शनि कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
